संतकबीरनगर, जून 13 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। खलीलाबाद की उन्नति, विकास व जन सेवा के संकल्प के साथ सदर विधायक ने क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। शुक्रवार को तामेश्वरनाथ मंडल के गांवों में पहुंच कर लोगों की समस्याएं सुनी और लोगों की समस्याओं को त्वरित निस्तारित करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने जिगिना, बेलपोखरी, देवरी, कटाई एवं भिउरा में व्यापक जनसंपर्क किया।विधायक ने जनसंपर्क अभियान के तहत एक-एक गांव जा रहे है। गांव में चौपाल लगा कर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। जन संपर्क अभियान के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ल, मंडल महामंत्री प्रदीप सिंह, बेलपोखरी शक्ति केंद्र प्रमुख शिव भोले सिंह, कर्री शक्ति केंद्र प्रमुख रामबृक्ष अग्रहरि आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पीड़ितों की समस्याओं का निस्तारण करें:...