संतकबीरनगर, अगस्त 12 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। सीएम योगी आदित्य नाथ ऐतिहासिक बाबा तामेश्वरनाथ धाम के साथ ही बाबा बैजूनाथ धाम के विकास का जिक्र कर गए। तामेश्वरनाथ कॉरीडोर के लिए वहां के लोग सहयोग करेगे तो आने वाली पीढ़ी के लिए उत्तम धाम का निर्माण हो जाएगा। वहीं बैजूनाथ धाम के क्षतिग्रस्त मंदिर के निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगे जाने की बात कहीं।करीब एक साल पूर्व सीएम योगी आदित्य नाथ ने बाबा तामेश्वरनाथ धाम को कॉरीडोर बनाने की घोषणा की थी। वहां विकास कार्य तेजी से हो। इसके लिए सीएम ने साफ तौर पर कहा कि उनकी देवाधिदेव के प्रति आस्था है। हम विरासत का सम्मान करते हैं। इसलिए तामेश्वरनाथ कॉरिडोर की बात हो रही है। प्रभावित लोगों को मुआवजा देने के साथ ही उन्हें बसाने की भी व्यवस्था करने की बात की। यहां तक कहे कि वे लोग सहयोग करेंगे तो भावी पीढ़...