घाटशिला, मार्च 14 -- घाटशिला। शनिवार को तामुकपाल गांव काशिदा पंचायत तामुकपाल बॉयज क्लब के द्वारा ग्रामीण लीग बेस के सौजन्य से बनबेड़ा मैदान में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत ने किया। इस मौके पर उद्घाटन समारोह के संबोधित करते हुए जगदीश भकत ने कहा आज क्षेत्र के युवा खेल के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर रहे हैं । प्रत्येक पंचायत में विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किया जा रहा है । माननीय विधायक सोमेश चंद्र सोरेन के द्वारा खेल को बढ़ावा दिया जा रहा है। राज्य सरकार ने खेल नीति बनाकर पंचायत से लेकर के राज्य स्तर तक खिलाड़ियों को खेलने के लिए मंच प्रदान किया है। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का द्वितीय वर्ष क्रिकेट प्रतियोगिता किया जाना गौरव की बात है । उन्होंने क्लब के अध्यक्...