गया, फरवरी 10 -- दो दिवसीय यात्रा पर गया जी आए तामिनाडु के राज्यपाल आरएन रवि मंगलवार को विष्णुपद पहुंचे। अपने पितरों के मोक्ष की कामना लिए पिंडदान किया। पिंडदान के साथ विष्णुचरण की पूजा-अर्चना भी की। मंगलवार की सुबह ही तामिनाडु के राज्यपाल आरएन रवि अपनी पत्नी व पुत्री के साथ विष्णुपद मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में बैठकर पिडदान किया। एक दिनी गयाश्राद्ध के तहत राज्यपाल ने फल्गु, विष्णुपद और अक्षयवट का विधान किया। फल्गु में तर्पण के अलावा पिंड भी अर्पित किए। विष्णुचरण पर पिंड अर्पित कर पितरों के मोक्ष की कामना की। गयापाल ने पूरे विधान के साथ पिंडदान कराया। पिंडदान के साथ ही राज्यपाल ने श्री विष्णुचरण की पूजा-अर्चना की। गयापाल मणिलाल बारिक ने बताया कि पिंडदान के बाद तीर्थपुरोहित व गयापाल की ओर से राज्यपाल को प्रसाद व विष्णुचरण भेंटकर सम्मानित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.