अररिया, मार्च 22 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि तामिलनाडु के तिरुपुर जिले के संडे मार्केट के निकट शनिवार की शाम एक अनियंत्रित बस की ठोकर से बाइक सवार 23 वर्षीय मजदूर युवक की मौत हो गयी। मृतक बबलू कुमार रहटमीना पंचायत के परबत्ता वार्ड संख्या एक निवासी अरुण कुमार यादव का बेटा था । वह तिरूपुर के एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था। इधर तामिलनाडु पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम कराने के बाद रिश्तेदार को सौंप दिया गया। शव का अंतिम संस्कार भी वहीं कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही माता पिता सहित रिश्तेदारों का रो रोकर बुरा हाल था। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ था। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बबलू कुमार दो माह पूर्व तमिलनाडु के तिरुपुर स्थिति एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करनो गया था। शनिवार की शाम फैक्ट्री से वापस लौटने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.