अल्मोड़ा, जनवरी 29 -- स्याल्दे। पैठाना के तामाढौन में गुरुवार को सरकार जन जन के द्वार के तहत शिविर लगा। अध्यक्षता एसडीएम याक्षी अरोड़ा ने की। विधायक महेश जीना की मौजूदगी में 12 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें कृषि, समाज कल्याण, पशुपालन, ऊर्जा, पेयजल, वन विभाग आदि से संबंधित रहीं। यहां प्रमुख मथुरा दत्त, जिपं उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह, बीडीओ शैलेन्द्र जोशी, नवीन काण्डपाल, लक्ष्मण गिरी, हरीश बेलवाल, पुष्पा देवी, मंगल नाथ, पृथ्वीपाल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...