चम्पावत, जुलाई 16 -- संतोष आर्यन, चम्पावत। एसएसबी पंचम वाहिनी ने सीमांत वाइब्रेंट गांव तामली में 15 दिनी सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण शुरू किया। शुभारंभ कमाडेंट सुरेंद्र विक्रम ने किया। प्रशिक्षण के दौरान वाइब्रेंट गांव तामली, पोलप गांव की 25 महिलाओं एवं युवतियों ने हिस्सा लिया। महिला जनजाति सेवा समिति खटीमा के मास्टर ट्रेनर सिलाई और कढ़ाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कुसुम जोशी, विपिन सिंह, सहायक कमांडेंट नवीन कुमार, सुरेश सिंह, बबीता उरियाल, निशा, मनोज जोशी आदि मौजूद रहे। इधर तामली, पोलप और तरकुली के सामुदायिक भवन के लिए सौ प्लास्टिक की कुर्सी का वितरण किया। यह भी पढ़ें- ड्रेस डिजाइन प्रशिक्षण शुरू हुआ यह भी पढ़ें- आईआईटी धनबाद ने बांकुड़ा में जनजातीय महिलाओं के लिए मिलेट उद्यमिता प्रशिक्षण शुरू किया

हिंदी हिन्दुस...