चम्पावत, फरवरी 11 -- चम्पावत। तामली पुलिस ने जागरुकता अभियान चलाया। इस दौरान तामली गांव में लोगों को नये कानून के साथ ही अन्य जानकारी दी गई। मीडिया पुलिस ग्रुप के मुताबिक थानाध्यक्ष कैलाश जोशी के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों को महिला सुरक्षा, महिला उत्पीड़न रोकथाम, नशे के दुष्प्रभाव और यातायात नियम के बारे में बताया। इसके अलावा साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 एवं 1930 की जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.