तामड़ा शिव मंदिर का तृतीय वार्षिकोत्सव 26 से
सिमडेगा, फरवरी 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के तामड़ा बाजार के पास बने भव्य शिव मंदिर का तृतीय वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष अशोक प्रसाद ने बताया कि 26 फरवरी को कलशयात्रा के साथ दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत होगी। कलशयात्रा में सैकड़ों महिला व पुरुष भाग लेंगे। इसके बाद कलश स्थापना अधिवास पूजन और फिर 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन की शुरुआत होगी। संध्या बेला में विशाल भंडारे के साथ दूसरे दिन 27 फरवरी को हवन पूजन नगर ब्राह्मण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में विजय केशरी, अमृत केशरी, संजय केशरी, विकास साहू, राजेंद्र केशरी, छटकु केशरी, बिहारी केशरी, लक्ष्मी केशरी, मनोज केशरी आदि लगे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.