अररिया, मार्च 17 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के तामगंज पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या आठ बीबीगंज गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से सात लोग जख्मी हो गये हैं। घटना के बाद लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया। जहां इलाज करने के बाद चिकित्सक के द्वारा दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायल में एक पक्ष के रिंकू देवी पति भरत लाल यादव, भारत लाल यादव, अरुण यादव व दूसरे पक्ष के सुबोध यादव पिता सीताराम यादव, विकास यादव पिता सीताराम यादव, प्रमोद कुमार व रूबी देवी पति कुमोद यादव बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गयी जिसमें देखते ही देखते दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.