ताबड़तोड़ विक्षोभ मई में कई बार लाएंगे आंधी-पानी
कानपुर, मई 1 -- कानपुर। पश्चिमी विक्षोभ ने मई की शुरुआत में राहत दी। पिछले 48 घंटों में कुल 10 मिमी बारिश से पहले दिन का पारा 40 से 30.6 डिग्री आया और फिर शुक्रवार को 30.6 से 35.6 डिग्री हो गया। वातावरण में नमी और हवा की गति भी खूब रही, जिससे तपिश का अहसास नहीं हुआ। अब मई में फिर विक्षोभ की झड़ी लगेगी। 04 और 05 मई को फिर आंधी-पानी से राहत मिलेगी। अप्रैल की गर्मी ने इस बार कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। कानपुर में ही पारा 44 के पार चला गया। बांदा में 47 डिग्री क्रॉस कर गया। इसके बाद आए विक्षोभ ने बड़ी राहत दे दी। बारिश के कारण अप्रैल के अंतिम दिन पारा 09.4 डिग्री गिरकर 30.6 डिग्री पहुंच गया। अगले दिन हल्के बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलीं। शुक्रवार को 05 डिग्री पारा चढ़ा लेकिन सामान्य से कम रहा。 यह भी पढ़ें- UP Weather: आंधी-तूफान और बारिश ने दिलाई गर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.