कानपुर, मार्च 24 -- कानपुर। जनवरी और फरवरी से ज्यादा मार्च माह में आए पश्चिमी विक्षोभों की बौछार ने सर्दी का एहसास करा दिया है। ठंडी हवाएं लगातार चल रही हैं। अब 26 और 28 मार्च को दो नए पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में फिलहाल 27 मार्च को बारिश का यलो अलर्ट घोषित किया गया है। तापमान अभी नियंत्रित रहेंगे। मार्च के पहले सप्ताह से पश्चिमी विक्षोभ आना शुरू हुए जो लगातार जारी हैं। उत्तर प्रदेश में केवल तीन सशक्त विक्षोभों का सीधा असर पड़ा है। अब 26 को आ रहे पश्चिमी विक्षोभ का व्यापक असर पड़ना तय है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 27 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है।उत्तर प्रदेश में भले ही अभी तक एक दिन का अलर्ट घोषित किया गया है लेकिन कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में लगातार चार से पांच दिन बारिश और ओलावृष्टि की ...