बदायूं, मई 4 -- शहर के लालपुल इलाके में रविवार देर रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब युवकों के दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मामला फायरिंग तक पहुंच गया। फायरिंग की सूचना पर पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सोतनदी के पास समीप चाय के खोखे पर एक गुट का युवक बैठा था। इसी दौरान दूसरे गुट के युवक वहां पहुंचे। दोनों गुट के युवकों में पहले से रंजिश चली आ रही थी। दोनों गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इस एक युवक मौके से भाग गया। यह भी पढ़ें- फरार युवको की गिरफतारी को लेकर छापामारी अभियान वह पिस्टल लेकर दोबारा लौटा। उसने ताबड़तोड़ फायरिग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अधिकांश युवक मौके से फरार हो चुके थे। हालांकि प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.