ताबड़तोड़ फायरिंग कर वकील की हत्या, सीने में उतारीं चार गोलियां, फूटकर रो पड़ीं भाजपा विधायक
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- छिबरामऊ (कन्नौज), संवाददाता। यूपी के कन्नौज में दिवाली की रौनक के बीच एक वकील की ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने चार गोलियां उनके सीने में उतार दीं। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। छिबरामऊ में कोतवाली से चंद कदम दूर हुई वारदात से की खबर लगते ही साथी वकीलों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। छिबरामऊ की भाजपा विधायक अर्चना पांडेय भी अस्पताल पहुंची। वकील का शव देख इतनी आहत हुईं कि फूटकर रो पड़ीं। गोली मारने का आरोप कांग्रेस के जिला महासचिव अमोल दीक्षित पर लगा है। बताया जाता है कि जीटी रोड स्थित सुभाष नगर निवासी 35 वर्षीय अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी किसी विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे थे। इसी दौरान हमलावरों ने पिस्टल से उनके सीने में ताबड़तोड़ चार गोलियां दाग दीं। गोली चलते ही अफरातफर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.