ताबड़तोड़ छापेमारी से घबराये आरोपी सलमान ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
कन्नौज, मई 21 -- ठठिया संवाददाता। श्यामपुर गांव में गिल्ली-डंडा खेलते समय बिजली के करंट से मासूम की दर्दनाक मौत के मामले में फरार चल रहे आरोपी सलमान ने आखिरकार पुलिस की लगातार दबिश और इनकाउंटर के डर से गुरुवार को जिला एवं सत्र न्यायालय कन्नौज में अपने वकील के माध्यम से चुपचाप आत्मसमर्पण कर दिया। कई दिनों से पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी और गांव में बढ़ते जनाक्रोश के चलते आरोपी पूरी तरह दबाव में आ गया था। सलमान पर आरोप है कि उसने अपने घर में सुरक्षा के लिहाज से नंगे तार फैलाकर उनमें करंट प्रवाहित कर रखा था। जिससे बच्चे की जान चली गई। श्यामपुर गांव में बीते सोमवार को गिल्ली डंडा खेलते समय आर्यन की आरोपी सलमान द्वारा बिछाई गई बिजली के करंट से मौत हो गई थी। मामले में परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए थाना प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.