बुलंदशहर, मई 3 -- थाना बन्नादेवी व सासनीगेट पुलिस की संयुक्त टीमों ने चोरी व नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी चोरी करता था, जबकि दो लोग चोरी का माल खरीदने वाले सुनार हैं। तीनों बुलंदशहर के रहने वाले हैं। इने पास से करीब पांच लाख रुपये की कीमत की सोने की सिल्ली बरामद हुई है। दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया कि बन्नादेवी क्षेत्र व अन्य थाना क्षेत्रों में घरों व मकानों में जेवरात व अन्य सामान चोरी होने की घटनाएं हुई थीं। इसे लेकर थाना बन्नादेवी व सासनीगेट में दो-दो मुकदमे दर्ज किए गए। घटनाओं के अनावरण के लिए टीमें गठित की गईं। इसमें घटनास्थल, आसपास के क्षेत्रों व टोल प्लाजा सहित करीब 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.