इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- बकेवर। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कस्बे में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे ओवरब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग अभियान चलाया। एसपी ग्रामीण श्रीशचंद्र के नेतृत्व में सीओ रामदवन मौर्य, थानाध्यक्ष विपिन मलिक और पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर करीब एक घंटे तक सघन चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने 100 से अधिक बाइकों की जांच की, जिनमें से करीब 50 बाइक चालक बिना हेलमेट और जरूरी कागजात के पाए गए। पुलिस ने हेलमेट न पहनने वाले चालकों के चालान किए, जबकि कागजात न दिखा पाने पर 20 बाइकों को सीज कर दिया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से बाइक सवारों में हड़कंप मच गया और कई लोग रास्ता बदलते नजर आए। एसपी ग्रामीण ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं और अपराधों की रोकथाम के लिए यह अभियान चलाया गया है। यातायात निय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.