नई दिल्ली, फरवरी 26 -- तापसी पन्नू अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। अस्सी में उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है। इस बीच उनका एक बयान चर्चा में है जिसमें उन्होंने साउथ और बॉलीवुड के कमर और क्लीवेज ऑब्सेशन पर बात की थी। अब तापसी ने एक और इंटरव्यू में बात साफ की है कि उन्होंने क्या बोला था, जिसे लोगों ने गलत समझ लिया। तापसी का कहना है कि उन्होंने बॉलीवुड और साउथ में नहीं बांटा था बल्कि इंडस्ट्री में खास बॉडी पार्ट्स के ऑब्सेशन पर बात की थी।हिंदी फिल्मों में भी कमर पर फोकस तापसी पन्नू गलाट्टा इंडिया से बात कर रही थीं। वह बोलीं, 'मुझे लगता है कि हिंदी फिल्मों में भी लोग मिडरिफ (कमर का हिस्सा) पर ज्यादा फोकस करते हैं। और जिस इंसान ने मुझसे ये सवाल किया था बोला, 'नहीं, हिंदी में क्लीवेज ज्यादा दिखाते हैं।' तो मैंने कहा हो सकता है, पता नह...