तापमान 45 डिग्री के पार, लू के थपेड़ों से लोग परेशान
जौनपुर, मई 19 -- जौनपुर, संवाददाता। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की ने सोमवार को कलक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में की। बैठक में डूबने की घटनाओं की रोकथाम, हीट वेव, अग्नि सुरक्षा, विद्युत सुरक्षा, आंधी और वज्रपात से बचाव को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में लगातार हो रही डूबने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए नदी, तालाब और अन्य जलाशयों के आसपास व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। जिन स्थानों पर बच्चे स्नान करने पहुंचते हैं वहां डेंजर बोर्ड और रिफ्लेक्टर लगाए जाएं तथा जागरूकता संबंधी पंपलेट और लीफलेट वितरित किए जाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों को नदियों और गहरे जलाशयों में जाने से रोकने में विद्यालयों और अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि गर्मी के दौरान ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.