संभल, मई 19 -- जनपद में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी और तेज लू ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सुबह होते ही आसमान से आग बरसने लगती है और दोपहर तक गर्म हवाएं लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर देती हैं। तापमान बढ़ने के साथ ही सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है। हालात यह है कि सुबह धूप निकलने के साथ ही तापमान 30 डिग्री पहुंच गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान 44.1 व न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। सोमवार सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर के समय मुख्य बाजारों, चौराहों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम भीड़ नजर आई। लोग जरूरी काम न होने पर घरों से बाहर निकलने से बचते दिखाई दिए। जो लोग बाहर निकले भी, वे सिर पर कपड़ा बांधकर और चेहरे को ढंककर लू से बचाव करते न...