तापमान 43 डिग्री पहुंचा, गर्म हवा ने झुलसाया
बलिया, मई 25 -- बलिया, संवाददाता। भीषण गर्मी का कहर लगभग एक सप्ताह से लगातार जारी है। रविवार को सुबह नौ बजे से ही सूर्य की तीखी किरणें आग बरसानी शुरू कर दिया तथा गर्म हवा शरीर झुलसाने लगी। तपिश के लिए प्रसिद्ध जेठ महीने में मौसम की तल्खी इस कदर है कि लोग दोपहर में घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। लिहाजा शहर, कस्बा के बाजार और गांव की गलियां सूनी पड़ जा रही हैं। असहनीय गर्मी लोगों को चिड़चिढ़ा बनाने लगी है। मौसम विभाग ने फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना व्यक्त किया है। गर्मी से आमजन के साथ बेजुबान भी बेहद परेशान हो गए हैं। यह भी पढ़ें- पारा @43: लू और उमस से बिलबिलाए लोग रविवार को अधिकतम तापमान 43 व न्यूनतम 29 डिग्री रिकार्ड किया गया।सुबह से ही चिलचिलाती धूप और लू के कारण हमेशा भीड़-भाड़ वाले चौक व गुदरी बाजार समेत शहर के प्रमुख च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.