बलरामपुर, अप्रैल 24 -- बलरामपुर संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जिले में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा। सुबह नौ बजे से ही तेज धूप और चलने वाली गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। चिलचिलाती धूप के कारण दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बढ़ती गर्मी के बीच अस्पतालों में मरीजों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। दिन में चलने वाली लू के चलते प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें- पारा 42 डिग्री पार, हीट वेव का अलर्ट, रहें सतर्क वहीं दूसरी ओर खेतों में काम करने वाले किसान भी इस गर्मी खासा परेशान हैं। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में पहुंचते-पहुंचते गर्मी प्रचंड रूप धारण कर चुकी है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.