इटावा औरैया, जून 27 -- इटावा, संवाददाता। भीषण गर्मी परेशान कर रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 41 डिग्री तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा। यह भी संभावना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ाेत्तरी होगी। अब तो गर्मी के साथ उमस भी परेशान करने लगी है। दो दिनों से उमस के कारण लोग पसीन पसीना हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- @ 40 डिग्री पर पहुंचा पारा, बारिश का इंतजारगर्मी का प्रभाव शनिवार को सुबह से ही धूप निकल आई और तापमान भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा जो दोपहर को बढ़ाकर 42 डिग्री तक पहुंच गया। गर्मी के कारण लोगों को अपनी टोपी पर अंगौछे फिर से निकालना पड़े जो पिछले दिनों घरों के अंदर रख दिए थे। दोपहर को कार्यालयों में और बाजारों में भी गर्मी और धूप का असर दिखाई दिया। इससे कामकाज प्रभावित रहा। दोपहर में बाजार जाने वालों की संख्या कम ...