रामपुर, जून 18 -- ​रामपुर। मई-जून की झुलसाने वाली गर्मी और आसमान से बरसती आग ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को रामपुर का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को सुबह होते ही लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर दिया। इस भयंकर तपिश के बीच बिजली विभाग की अघोषित और बेतरतीब कटौती ने आग में घी डालने का काम किया है। भीषण गर्मी और बिजली संकट के इस दोहरे वार से जनता त्राहि-त्राहि कर उठी है। लोग घरो से निकलने में कतरा रहें है। किसी जरुरी कार्य से ही घरो से बाहर निकल रहे है। वही बुजुर्गो और बच्चों का भीषण गर्मी में बुरा हाल है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन-चार दिन अभी भीषण गर्मी रहेगी। उसके बाद राहत के आसार हैं। यह भी पढ़ें- गर्मी की तपिश ने छुड़ाए पसीने, तापमान 42 डिग्री...