तापमान 38.4 डिग्री दर्ज, पांच से सात जून तक के लिए यलो अलर्ट जारी
पूर्णिया, जून 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बुधवार सुबह से ही आसमान से आग उगलती तपतपाती धूप के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बुधवार को न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का बढ़ोतरी हुई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच से सात जून तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आसमान में हल्की बादल छाए रहने की संभावना बनी रहेगी। येलो अलर्ट में हवा बहने, मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। आगामी 24 घंटे उमस भरी गर्मी बरकरार रहने की संभावना बनी हुई है। यह भी पढ़ें- तापमान 38.4 डिग्री दर्ज, पांच से सात जून तक के लिए यलो अलर्ट जारी गर्मी के कारण दोपहर में लोग घर से बाहर निकलने में परहेज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.