समस्तीपुर, दिसम्बर 28 -- पूसा। ठंड का कहर जारी है। प्रतिदिन तापमान में हल्की गिरावट जारी है। रविवार की सुबह मौसम साफ होने के कारण लोग धूप निकलने की संभावना जता रहे थे। लेकिन दिन भर लोग धूप को तरसते रहे। सर्द पछुआ हवा कनकनी बढ़ा रही थी। तो दूसरी ओर सुबह करीब 11 बजे तक शीत गिरने से सड़के हल्की गिली लग रही थी। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन का तापमान 13.6 डिग्री रहा। जो सामान्य से करीब 7.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। दिन व रात के तापमान में महज 3 डिग्री का फर्क लोग ठंड के रूप में महसूस कर रहे थे। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह 7 बजे 98 प्रतिशत रहा। जबकि करीब 2 बजे 91 प्रतिशत रिकार्ड किया गया। दिन में औसतन करीब 7 किमी प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा लगातार जारी रही। जिसके कारण लोगों को काफी समस्याओ से जूझना पड़ा। अधिकतर लोग घरों में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.