गुड़गांव, जुलाई 1 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। दिल्ली से सटे गुरुग्राम में जुलाई की शुरुआत उमसभरी गर्मी के साथ हुई। बुधवार को दिनभर लोग भीषण उमस और पसीने से बेहाल नजर आए। हालांकि, मौसम विभाग ने बुधवार के लिए बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन उम्मीद के मुताबिक बारिश न होने से उमस का ग्राफ काफी बढ़ गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राहत की बात यह रही कि मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में 5.8 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मंगलवार के मुकाबले 0.8 डिग्री सेल्सियस कम था। यह भी पढ़ें- Delhi Weather Update: बहुत जल्द दस्तक देने वाला है मानसून, 2 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी मौस...