सोनभद्र, अप्रैल 20 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले में सोमवार को तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद भीषण गर्मी से लोगों को कोई खास राहत नहीं मिल सकी। दिनभर तेज धूप, तपिश और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि आद्रता 12 प्रतिशत रही। कम आद्रता और तेज गर्म हवाओं के कारण मौसम और अधिक शुष्क व झुलसाने वाला बना रहा। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज होने के बावजूद गर्मी के तेवर नरम नहीं पड़े। दोपहर होते-होते सड़कों पर लू जैसे हालात बन गए, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। सुबह से ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.