अयोध्या, मई 1 -- अयोध्या, संवाददाता। बीते 48 घंटे में तापमान में परिवर्तन भीषण गर्मी से राहत लेकर आया है। शुक्रवार को अधिक्तम तापमान में हुई सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट की वजह से मौसम सुहावना रहा। गर्मी से राहत मिलने का असर जनजीवन पर भी दिखाई दिया। दोपहर के समय भी लोग बाजार में दिखाई दिए। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी की सम्भावनाएं व्यक्त की है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ो के अनुसार एक मई को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से सात डिग्री कम बताया जा रहा है। इसके साथ में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है। सापेक्षित आद्रता अधिक्तम 88 व न्यूनतम 49 प्रतिशत रही। 4.8 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली। तापमान में परिवर्तन क...