भभुआ, फरवरी 24 -- दुधिया अवस्था में फसल की अच्छी उपज और पुष्ट दाना के लिए अधिकतम 25 डिग्री तापमान चाहिए, अभी 32 डिग्री है बोले कृषि वैज्ञानिक, दाने समय से पहले पककर छोटे, पिचके व कमजोर हो जाएंगे हल्की सिंचाई और पोटेशियम क्लोरोइड 5% का सुबह या शाम में छिड़काव करें (पड़ताल/पेज चार की लीड खबर) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कैमूर का तापमान बढ़ने लगा है। बढ़ते तापमान को देख कृषि वैज्ञानिक गेहूं उत्पादन प्रभावित होने की बात कह रहे हैं। जलवायु परिवर्तन के चलते बढ़ती गर्मी से गेहूं के उत्पादन में कमी आ सकती है। कृषि वैज्ञानिक का कहना है कि दुधिया अवस्था में गेहूं की फसल के लिए 25 डिग्री तापमान की जरूरत पड़ती है। इतना तापमान से उपज अच्छी होगी और गेहूं के दाने भी पुष्ट होंगे। लेकिन, वर्तमान में कैमूर का अधिकतम तापमान जरूरत से ज्यादा है। ऐसे में गेहूं के दाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.