तापमान में वृद्धि से बिगड़ने लगा स्वास्थ्य, चिकित्सकों के पास पहुंच रहे उल्टी, दस्त, बुखार के मरीज
मथुरा, अप्रैल 27 -- तेज धूप एवं लगातार बढ़ रहे तापमान का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। अनदेखी से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ रही है। उल्टी, दस्त, बुखार के मरीज जिला अस्पताल एवं नर्सिंग होम पर भर्ती हो रहे हैं। हालांकि चिकित्सकों का कहना है कि स्थिति अभी कंट्रोल में है। सावधानी बरतने से परेशानी से बचा जा सकता है। जिला अस्पताल में उल्टी, दस्त, बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। चेकअप के बाद चिकित्सक भर्ती करने की सलाह दे रहे हैं। प्रतिदिन आधा दर्जन से अधिक मरीज बीमारी में भर्ती हो रहे हैं। चिकित्सक एवं स्टाफ मरीज के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश अस्पताल में गर्मी बढ़ने से बुखार की शिकायत लेकर पहुंच रहे मरीज वहीं निजी चिकित्सा केन्द्रों पर भी मरीज भर्ती किए जा रहे हैं। वरिष्ठ फिजीशियन डा. विपिन कुमार का कहना है कि उल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.