गुड़गांव, अप्रैल 14 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। शहर में अब गर्मी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को दिन भर खिली तेज धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। मौसम में आए इस बदलाव के कारण अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटों के दौरान 2.0 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 0.8 डिग्री की वृद्धि के साथ 17.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। दिन में जहां अब धूप चुभने लगी है, वहीं सुबह और शाम के समय अभी भी हल्की ठंडक का एहसास बरकरार है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार एनसीआर क्षेत्र में 20 अप्रैल तक मौसम का मिजाज लगातार परिवर्तनशील बना रहेगा। यह भी पढ़ें- दिन का तापमान 40 डिग्री पार, रात का लुढ़का 15 और 16 अप्रैल को मौसम पूरी तरह से साफ और खुश्क रहने की संभावना है। आसमान साफ र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.