बोकारो, अप्रैल 22 -- चास प्रतिनिधि। शहर व सटे ग्रामीण क्षेत्र में 5 सौ से अधिक चापाकल पाईप के अभाव में बेकार हो गया है। विगत कुछ दिनो से बढ़े तापमान में प्रखंड क्षेत्र में जलस्तर तेजी से नीचे गिरने लगा है। पंचायतवार खराब चापाकलो के मरम्मति को लेकर पीएचडी विभाग की चापाकल मरम्मति दल क्षेत्र में कार्य करने की जानकारी दी जा रही है। लेकिन क्षेत्रीय स्थिति और ग्रामीणों की माने तो तापमान बढ़ने के साथ अधिकांश चापाकलों से पानी निकलना बंद हो गया है। गांव के चापाकलो से लोगो को पानी नही मिल पाने की शिकायत है। ग्रामीणो की माने तो चापाकलों में पाइप डाले जाने के बजाय ऊपरी मरम्मति किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- कटकमसांडी में पेयजल संकट गहराया, करोड़ों खर्च के बावजूद सोलर जलमीनार बेकार जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है। जिसमें कुरा, भंडरो, पिंड्राजोरा, सतनपूर...