तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी, 36 पहुंचा पारा
रुडकी, जून 17 -- रुड़की, संवाददाता। रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार की तुलना में बुधवार को तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे लोगों को एक बार फिर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। दिनभर तेज धूप निकलने और बारिश नहीं होने के कारण मौसम में गर्माहट बनी रही। आईआईटी रुड़की स्थित कृषि-मौसम वेधशाला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम रहा। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 81 प्रतिशत तथा शाम को 56 प्रतिशत दर्ज की गई, जिससे वातावरण में उमस महसूस की गई। यह भी पढ़ें- बुधवार से बढ़ेगी तपिश, उमस से बेहाल होंगे लोग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.