शामली, जून 22 -- जनपद में रविवार को भीषण गर्मी का असर बरकरार रहा, हालांकि दिन में चली हवाओं ने लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत पहुंचाई। शनिवार की तुलना में तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में भी गर्मी का असर देखने को मिला तथा लोग धूप से बचने के लिए छाता, गमछा और अन्य उपाय अपनाते नजर आए। यह भी पढ़ें- तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़े कर रहे लोगों को बेहाल हालांकि दोपहर बाद चली हवाओं से मौसम में कुछ बदलाव महसूस हुआ, जिससे लोगों को गर्मी से आंशिक राहत मिली। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डि...