अंबेडकर नगर, जनवरी 25 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। मौसम ने यू टर्न ले लिया है। कोहरा फिर शुरू हो गया है। गलन में वृद्धि हो गई है। दो दिन में फिर तापमान में वृद्धि की संभावना है, लेकिन ठंड से अभी राहत की उम्मीद नहीं है। उत्तरी भारत में बारिश व पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का व्यापक असर हुआ है। जिले के मौसम में फेरबदल का दौर चल रहा है। साल के अंतिम सप्ताह के आरंभ के पहले दिन रविवार की सुबह घने कोहरे से हुई। सुबह कोहरे की फैली चादर से विजिबिलिटी यानि दृश्यता 55 मीटर रही। कोहरा सुबह 10 बजे तक रहा। इसके बाद आसमान हुआ और धूप हुई। दोपहर में चटख धूप के बाद भी गलन कायम रही। धूप से बाजार, होटल और पार्क में चहल पहल रही। शाम को साफ आसमान में बादलों का घेरा हो गया। बादलों के साथ धुंध होने से गलन तेज हो गई। जिले के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी हुई। न्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.