तापमान में गिरावट से घटी बिजली की मांग, 145 मेगावाट की कमी दर्ज
सहारनपुर, जून 14 -- सहारनपुर, संवाददाता। जिले में मौसम के बदलते मिजाज और तापमान में आई गिरावट का असर बिजली की मांग पर भी देखने को मिला है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बिजली की खपत लगातार बढ़ रही थी, लेकिन बारिश और तापमान में कमी आने के बाद मांग में करीब 16 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बिजली विभाग के आंकड़ों के अनुसार नौ जून को जिले में बिजली की मांग 890 मेगावाट रही, जो 10 जून को बढ़कर 898 मेगावाट और 11 जून को 909 मेगावाट के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। हालांकि 12 जून को मौसम सुहावना होने और गर्मी से राहत मिलने के कारण बिजली की मांग घटकर 764 मेगावाट रह गई। इस प्रकार एक ही दिन में बिजली की मांग में 145 मेगावाट की कमी दर्ज की गई। अधिकारियों का कहना है कि तेज हवाओं और बारिश के बाद तापमान में कमी आने से एयर कंडीशनर, कूलर और अन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.