सोनभद्र, दिसम्बर 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। सोनांचल में कोहरे और शीतलहर का कहर जारी है। शीतलहर के कारण तापमान में गिरावट आई है। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। शीतलहर और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। शनिवार को सर्द हवा के कारण दिन में निकली धूप भी बेअसर साबित हो रही थी। सोनांचल में लगातार कोहरे और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो गया है। इसका सीधा असर लोगों की दिनचर्या पड़ने लगा है। कोहरे और शीतलहर के कारण शनिवार को भी न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री रहा। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20.5 और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम ताप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.