तापमान में उतार-चढ़ाव से बीमार हो रहे लोग, बुजुर्ग व बच्चे पर आफत
अररिया, जून 25 -- अररिया/ निज प्रतिनिधि पिछले कई दिनों से लगातार मौसम के बदल रहे मिजाज के बीच तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव से लोग बीमार हो रहे हैं। कभी तेज धूप के साथ उमस भरी गर्मी बढ़ने के कारण तापमान का पर चढ़ जाता है तो कभी तेज हवा के साथ बारिश के चलते मौसम शुष्क पड़ जाता है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी है। खासकर बुजुर्ग व बच्चों के लिए काफी समस्याएं कर रही है। तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। लोग वायरल बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में इन दिनों वायरल मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। ज्यादातर लोग वायरल फीवर, डायरिया, सिर दर्द आदि के शिकार हो रहे हैं। सबसे ज्यादा मरीज वायरल बुखार, डिहाइड्रेशन, गैस्ट्रोएंटेराइटिस, उल्टी-दस्त, त्वचा संक्रमण और गले क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.