गाजीपुर, मार्च 17 -- गाजीपुर, संवाददाता। तापमान में उतार चढ़ाव से लोग तेजी से बीमार होने लगे हैं। दिन में तेज धूप और रात में हल्की सिहरन से अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध अस्पताल में सोमवार को 3648 मरीजों का पंजीकरण हुआ। अस्पताल खुलते ही मरीजों की लंबी कतार पर्चा काउंटर के सामने लग गई। अस्पताल में बुखार, सिरदर्द व उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या अधिक हैं। वार्ड में 108 मरीज भर्ती किए गए हैं। अधिकांश मरीज उल्टी दस्त व बुखार और बदन दर्द से पीड़ित रहे। पूर्व सीएमएस और वरिष्ठ परामर्शदाता डा. राजेश सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव होने से लोगों को सचेत रहने की जरूरत हैं। खान-पान में संयम बरतें और तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें।बाल रोग विभाग की ओपीडी में बच्च...