बलरामपुर, अप्रैल 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। इन दिनों मौसम के लगातार बदलते मिजाज और तापमान में हो रहे उतार चढ़ाव से लोगों की सेहत पर गहरा असर डालना शुरू कर दिया है। अक्सर सुबह शाम ठंड तो दिन में तेज धूप के कारण इस अस्थिर मौसम ने आमजन की दिनचर्या बिगाड़ दी है। नतीजन बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ रहे हैं। जिला अस्पतालों में मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है। गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के अधीन संयुक्त जिला चिकित्सालय में ऐसे मरीजों की ओपीडी के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली। भीड़ का आलम यह था कि अपनी बारी का इंतजार कर रहे मरीज एक दूसरे से धक्का मुक्की कर रहे थे। व्यवस्थाओं को कोई देखने वाला नहीं था। हर कोई अस्पताल की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहा था।पिछले कुछ दिनों से मौसम और तापमान में तेजी से बदलाव हो रहा है, जिसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.