अमरोहा, अप्रैल 13 -- हसनपुर, संवाददाता। तापमान में उछाल संग आग कहर बरपाने लगी है। पिछले कुछ घंटे के भीतर वन विभाग के जंगल समेत कई किसानों की फसल को आग ने नष्ट कर दिया। एक झटके में किसानों की मेहनत राख हो गई। आग से भारी नुकसान होने की बात कही जा रही है।जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह बिजली के तारों से उठी चिंगारी फसल में गिरने से रहरा थाना क्षेत्र के गांव झीझारपुर निवासी योगेश शर्मा की दस बीघा गेहूं फसल के लाख में आग लग गई। कुछ पल में फसल पूरी तरह राखा हो गई। शनिवार शाम आदमपुर क्षेत्र के गांव करनपुर खादर निवासी संतराम की ट्रैक्टर-ट्राली में भारी गेहूं के लांक में आग लग गई। आठ बीघा गेहूं का लांक देखते ही देखते भस्म हो गया। बताया जा रहा है कि संतराम ट्रैक्टर-ट्राली में गेहूं फसल को लेकर निकासी के लिए घर लेकर आ रहा था कि इस दौरान आशंका के मुता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.