वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मौसम अब शुष्क होने लगा है। शुक्रवार को दिन के तापमान में करीब तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई। इससे दोपहर में तीखी गर्मी का अहसास हो रहा था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार से दिन में करीब 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से उत्तरी-पश्चिमी हवा चलेगी। इसके साथ ही आगे तामपान भी बढ़ेगा। सुबह आसमान में तेज धूप निकली थी। दिन चढ़ते ही तापमान बढ़ रहा था। तेज धूप के कारण दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है। लोग घरों में अब पंखे चलाने लगे हैं। दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा 33.3 और रात का तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री कम 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि अगले एक सप्ताह के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.