तापमान में इजाफा होते ही जलने लगे ट्रांसफार्मर
सुल्तानपुर, मार्च 7 -- सुलतानपुर। मार्च माह के शुरुआत में ही तापमान 30 डिग्री से अधिक पहुंच गया है। जिससे गर्मी की शुरुआती दौर में ही बिजली की खपत में 15 प्रतिशत इजाफा हो गया है। इससे विगत एक माह में 50 ट्रांसफार्मर खराब हो चुके है। खराब ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराने में विभाग को लाखो रुपए खर्च करने पड़ रहें हैं। जिले में चार लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया कराने के लिए 44 उपकेन्द्र संचालित है। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई की जाती है। जनवरी माह में 70 मिलियन यूनिट बिजली खर्च हुई थी लेकिन तेज धूप के कारण दिन में गर्मी पड़ने लगी है। रात में तापमान काफी घट जाने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाने से उपभोक्ताओं को पंखा चलाना पड़ता है। जिससे बिजली की खपत में रोजाना इजाफा हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र के कई ट्रांसफार्मर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.