तापमान में आई बदलाव से अस्पतालों में बढ़े वायरल फीवर और फ्लू के मरीज
रामगढ़, जून 2 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव के कारण वायरल फीवर एवं फ्लू के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी से लेकर निजी क्लीनिकों तक मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं। सबसे अधिक संख्या सर्दी, खांसी, गले में संक्रमण और तेज बुखार से पीड़ित मरीजों की है।
स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की संख्या सदर अस्पताल रामगढ़ सहित जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रतिदिन दर्जनों मरीज वायरल संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के अनुसार दिन में गर्मी और सुबह-शाम अपेक्षाकृत ठंडे मौसम के कारण लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है, जिससे वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.