कोडरमा, दिसम्बर 16 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। पिछले कुछ दिनों से कोडरमा में ठंड काफी बढ़ गई है। मंगलवार को जिले का न्यूनतम पारा 10 डिग्री रहा। सुबह-शाम काफी ठंड होने की वजह से लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। कई दिनों से सुबह नौ बजे तक धूप निकल रही है और दोपहर बाद 4 बजे ही धूप खत्म हो जा रही है। जिसके कारण प्रखंड क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है। लोग ठंड से बचने के लिए सुबह और शाम में अलाव का सहारा ले रहे हैं। बढ़ती ठंड को देखते हुए लोग सुबह में दुकान लगभग आठ बजे के बाद ही खोल रहे हैं और शाम में 7:30 बजे तक अपनी-अपनी दुकानें बंद कर अपने-अपने घरों की ओर रवाना हो जा रहे हैं। आठ बजे के बाद बाजार में भीड़ नहीं दिखाई दे रही है। सड़कों पर सन्नाटा जैसा नजारा देखने को मिल रहा है। लोगों ने बताया कि ठंड से बचाव ही सबसे बेहतर उपाय है। क्योंकि ठंड लग जाने से लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.