हमीरपुर, फरवरी 14 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। इस सप्ताह मौसम के तापमान में निरंतर वृद्धि होने से गेहूं की फसल असमय पककर तैयार होने की आशंका है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। अगर मौसम का यही हाल रहा तो गेहूं का उत्पादन प्रभावित होगा। इस सप्ताह प्रतिदिन के तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है। तेज धूप खिलने से गेहूं की फसल प्रभावित होने की आशंका है। इससे किसान परेशान है। प्रगतिशील कृषक मानसिंह भदौरिया, उदयभान यादव, सुरेश कुमार, प्रदीप गुप्ता आदि के मुताबिक फरवरी लास्ट तक धूप तेज नहीं होनी चाहिए। साथ ही ठंड का असर भी रहना चाहिए लेकिन एक सप्ताह से ठंड लगातार घट रही है और दिन का तापमान निरंतर चढ़ रहा है। इससे गेहूं की फसल प्रभावित होने की प्रबल संभावना है। तापमान बढ़ने से गेहूं के उत्पादन में विपरीत असर पड़ेगा और यह असमय पककर तैयार होगी। कृषि रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.