सीवान, फरवरी 24 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। आम के लिए मौजूदा तापमान एवं मौसम प्रतिकूल बनते जा रहा है। मौसम में आ रहे बदलाव और तापमान में बढ़ोतरी से मंजर के सूखने और झड़ने की नौबत आ सकती है। अमूमन मार्च का पहले तक आम में मंजर आ जाते हैं। लेकिन, इस साल फरवरी माह बीतने को है, बहुत सारे पेड़ों पर मंजर अभी नहीं दिख रहे हैं। मंजर लगने से टिकोले (दाने) लगने तक की अवधि में न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक ही अनुकूल माना जाता है। लेकिन, इस बार मार्च के प्रथम सप्ताह में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री तक सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। हालांकि, सीवान में अभी अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक नहीं पहुंचा है। ऐसे में किसानों को उम्मीद है कि मार्च के प्रथम सप्ताह तक उनके बगीचे में मौजूद आम के पेड़ों में मंजर दिखने लगेंगे। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.