चित्रकूट, मार्च 26 -- चित्रकूट। संवाददाता जिले में तापमान बढ़ने के साथ ही पाठा के जंगल आग से धधकने लगे हैं। शुक्रवार को बरगढ़ व मानिकपुर इलाके के जंगलों में अचानक आग लगने से वन संपदा को काफी क्षति हुई है। ग्रामीणों की मदद से वनकर्मियों की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। सूचना पर अग्निशमन की टीम भी मौके पर पहुंची। लेकिन पथरीला इलाका होने की वजह से गाड़ियां जंगल के भीतर नहीं पहुंच पाई।रानीपुर टाईगर रिजर्व क्षेत्र के बरगढ़ रेंज इलाके में झांसी-मीरजापुर नेशनल हाईवे किनारे छतैनीमाफी के जंगल में गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे अचानक आग भड़क उठी। आग की लपटें और धुआं उठता देख ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। जब तक अग्निशमन व वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची, तब तक आग काफी क्षेत्र में फैल चुकी थी। आग की लपटों के बीच जंगली जीव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.