फरीदाबाद, मार्च 25 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी में पिछले दो दिनों से मौसम में आए बदलाव के कारण एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने लगा है। तेज धूप निकलने से दिन के समय लोगों को गर्मी सताने लगी है। अधिकतम तापमान में करीब नौ डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। तापमान 23 डिग्री से बढ़कर 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।दो दिन पहले तक स्थिति ऐसी थी कि लोगों को पंखे की जरूरत भी महसूस नहीं हो रही थी और लोग सुबह व शाम को गर्म कपड़ों में दिखाई देते थे, लेकिन अब तापमान बढ़ने के साथ ही घरों और दफ्तरों में फिर से पंखे चलने लगे हैं। दोपहर के समय धूप काफी तेज महसूस हो रही है, जिससे बाहर निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि मौसम में नमी बनी रहने के कारण शाम होते ही लोगों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.